शहर के लोगों ने जगह-जगह गुलाब के फूल को संतो के ऊपर बरसाया
रिपोर्ट:- गौतम कुमार, वारिस अली
डेहरी /रोहतास
टोन पवित्र गुरु सेवा कर धन पवित्र कर दान मन पवित्र हरी भजन कर पावे पद निर्वाण उप्र श्लोक की चर्चा करते हुए महर्षि मेंही ध्यान योगा आश्रम डेहरी ऑन सोन से घोड़े हाथी बाजा गाजा एवं रथ के साथ संतों की सवारी सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं भक्त जनों के भीड़ के साथ डेहरी शहर के अंबेडकर चौक जखी बीघा स्टेशन रोड पाली रोड होते हुए थाना चौक पहुंचा इस बीच नगर वासियों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को भक्तजनों को जल चाय बिस्किट देते हुए रक्त एवं संतों के वाहन को रोककर गुलाब के फूल की वर्षा लोगों ने किया उल्लेखनीय है कि 12 13 एवं 14 मार्च को कटार बालू घाट सोन नदी के तट पर कार्यक्रम आयोजित है इस कार्यक्रम में नेपाल बंगाल झारखंड हरिद्वार ऋषिकेश एवं अन्य सभी जगहों से संतों का आगमन हुआ पूरा शहर भक्तिमय हो चुका है नगर में सुरीली आवाज में संतों की वाणी नगर वासियों को सुनने को मिल रही है समाजसेवी एवं मारवाड़ी महासम्मेलन के अध्यक्ष श्री पवन झुनझुनवाला जो महर्षि मेंही आश्रम के अध्यक्ष भी हैं उनके के द्वारा यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है डेहरी नगर से कटार आयोजन स्थल तक सभी जगह तोरण द्वार लगाए गए हैं तथा सजावट भी भव्य रूप से किया गया है विशाल शोभायात्रा की चर्चा शहर में हर जगह की जा रही है संतमत के पूज्य आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज एवं दर्जनों संतो के साथ शोभायात्रा निकाला गया जिन्हें व्यवसाई और नगर वासी खड़ा होकर दर्शन करते रहे कार्यक्रम के स्वागत का अध्यक्ष श्री पवन झुनझुनवाला श्री संत शर्मा श्री भोला प्रसाद श्री बिहारी केसरी श्री गौतम पंडित श्री भिखारी राम श्री संतोष कुमार श्री राजू प्रसाद श्री श्रवण कुमार अटल श्री वेद प्रकाश श्री संजय कुमार श्री अर्जुन केसरी श्री कृष्ण कुमार यादव समेत सैकड़ों आयोजक मंडल के कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी पुलिस प्रशासन के साथ शोभायात्रा में परिश्रम एवं लगन के साथ लगे हुए थे