रिपोर्ट :-वारिस अली
डेहरी /रोहतास
पतंजलि योग समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति जिला रोहतास के तत्वधान में पतंजलि आदर्श योग कक्षा डेहरी में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डिहरी सुरेश प्रसाद जी ने योग पर प्रकाश डालते हुए ,योग के विषय में बहुत सी बातें बताई। उन्होंने कहा कि करें योग! रहें निरोग!! हर रोग का इलाज ही है योग। पतंजलि योग समिति के द्वारा महिलाओं द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डिहरी को अंग वस्त्र एवं माला से सम्मानित किया गया। पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने कहा स्वामी रामदेव जी का यह सपना है कि हरिद्वार से हर द्वार तक योग को पहुंचाना है। हर गांव में योग शिविर का आयोजन कर योग कक्षा लगाया जाए। राज्य कार्यकारिणी सदस्य निशा बहन ने कहा प्रत्येक महिला को योग से जुड़कर योग करना चाहिए। महिला जिला प्रभारी सरोज देवी ने कहा -योग ही जीवन है , योग के बिना जीवन अधूरा है। योग शिक्षिकाओं को 10 बैनर निःशुल्क योग कक्षा लगाने के लिए दिया गया ।इस शुभ अवसर पर उपस्थित जिला महासचिवविमल कुमार सिंह, जिला सह- प्रभारी विनय कुमार सिंह, कृष्णा पासवान, संतोष कुमार सोनी, संजय कुमार जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार शर्मा, ददनराय, आशीष कुमार, दीनदयाल शर्मा, अमरजीत प्रसाद, योग शिक्षिका नीलम गुप्ता, सुशीला देवी, रीता देवी, ज्योति देवी, बेला देवी उपस्थित थीं।