जिला अधिकारी ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया



रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, रोहतास ,श्री धर्मेंद्र कुमार द्वारा आगामी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र- 07 रोहतास- सह -कैमूर विधान परिषद निर्वाचन ,2022 से संबंधित रोहतास जिले के  सभी 19 मतदान केंद्रों के प्रस्ताव पर तथा उक्त निर्वाचन से जुड़े अन्य प्रमुख बिंदुओं पर सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय  मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।उक्त बैठक में ,07,स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के रोहतास जिले से संबंधित सभी 19 मतदान केंद्रों के प्रस्ताव का अनुमोदन सभी उपस्थित जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त की गई।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी सह ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को बताया कि वर्णित निर्वाचन की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है ।जिला प्रशासन भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करने के लिए कृत संकल्पित हैनामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रत्याशियों को प्रपत्र 2 ई  में नामांकन दाखिल करना है ।साथ ही प्रारूप 26 में शपथ पत्र दाखिल करना है।राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को प्रारूप कक एवं ख ख , नाम निर्देशन की अंतिम तिथि को 3:00 से पूर्व तक जमा करना होगा।नामांकन के लिए 10 प्रस्तावक की आवश्यकता है ।नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, रोहतास के कार्यालय कक्ष में होगी।प्रत्याशी के साथ केवल दो ही व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश कर पाएंगे।राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता, मतगणना केंद्र इत्यादि के संबंध में भी जानकारी दी गई।ज्ञातव्य है कि जिलाधिकारी महोदय ने इस निर्वाचन के निमित्त गठित सभी कोषांगों की बैठक भी पूर्व में कर ली है।आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिला स्तर पर इसके लिए कोषांग गठित किया गया है।प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार हेतु एम सी एम सी कोषांग से आवश्यकतानुसार प्री-सर्टिफिकेशन  प्राप्त करना होगा।रैली ,सभा, जुलूस इत्यादि के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड सुरक्षा के संबंध में प्रदत्त सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करना होगा। उक्त बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, रोहतास श्री सत्यप्रिय कुमार भी उपस्थित रहे।अंत मे धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की गई।