रिपोर्ट ;-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
पुलिस लाईन केंद्र स्थित खेल स्टेडियम में पुलिस और पब्लिक टीम के बीच शनिवार को वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया . एस पी आशीष भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम के खिलाड़ी मैदान पर उतरे जबकि पब्लिक टीम का कप्तानी सत्येन्द्र कुशवाहा ने किया . बिहार पुलिस सप्ताह पर आयोजित इस सद्भावना मैच को देखने के लिए काफी संख्या में पुलिस कर्मी सहित अन्य लोग मैदान पर मौजूद रहे . मैच में एसपी ने टॉस जीता तो पुलिस की टीम काफ़ी उत्साहित हुई लेकीन बेहतर खेल से विपक्षी टीम पुलिस की टीम पर भारी रही और बेहतर खेल के बदौलत तीन सेट में मैच को जीत लिया. पब्लिक टीम के कप्तान सत्येंद्र कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में पब्लिक टीम शुरू से ही मैच पर बढ़त बनाए रही . तीन सेट के मैच में पब्लिक टीम ने पहले सेट में 25 12 से मैच जीता जबकि दूसरा सेट 25 18 से जीता व तीसरा सेट को 25 24 से मैच जीत कर विजेता बन गए और ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया . मैच के प्रारम्भ होने से पुर्व एसपी आशीष भारती ने कहा कि खेल से समाज में आपसी समन्वय व भाई चारा बनता है . मैच में हार जीत होते रहती है . आगे भी पुलिस पब्लिक सद्भावना के लिए मैच का आयोजन होते रहेगा . विजेता टीम के कप्तान सत्येंद्र कुशवाहा को हेड क्वार्टर डीएसपी सरोज कुमार साह ने विजेता ट्रॉफ़ी दिया. बेहतर खेल के लिए सभी खिलाड़ी को मेडल दिए गए. हारने वाली टीम को भी रनर ट्रॉफ़ी दिया गया. डीएसपी ने सभी खिलाडी की बेहतर खेल दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया. मैच में खिलाड़ी नीतीश, चंद्रशेखर ,चंदन पांडे अनिल कुमार ,धर्मेंद्र, अमित साहू, गौरव सिंह , अमित कुमार ,आशू कुमार, हिमांशु यादव ने मैच में भाग लिया . मौके पर मेजर रमाकांत प्रसाद, ज़ी पी सार्जेंट संजय कुमार वर्मा, जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, रेफरी नंद कुमार आदि उपस्थित थे.