रिपोर्ट ;-मयंक शास्त्री
बारुण(औरंगाबाद): प्रखंड के ग्राम बगाही में शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तीनदिवसीय शिव महापुराण यज्ञ की शुरुआत किया गया है। शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत जलभरी एवं कलश स्थापना के साथ हुई है। शनिवार से लेकर सोमवार तक शाम 6 बजे से 9 बजे तक शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोठौली पैक्स अध्यक्ष अमित रंजन उर्फ छोटू ने बताया कि भक्ति पूर्ण माहौल में इस कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। सभी श्रद्धालु शिव महापुराण में सम्मिलित हो रहे हैं। गोठौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज चौधरी एवं पंचायत समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक समरस्ता एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलती है। पैक्स अध्यक्ष अमित रंजन ने कहा कि यज्ञ की परंपरा हमारे संस्कृति की धरोहर है। इसमें सनातन का परिष्कृत स्वरूप दिखाई पड़ता है। इस मौके पर कृषि सलाहकार अमित कुमार, सुदेश यादव, योगेंद्र यादव,भीम यादव उमेश यादव,ददन यादव,सतेंद्र यादव,पप्पू यादव,मिथलेश यादव,हरिहर यादव,डा. संतोष कुमार,भारती यादव,भानु यादव,सुरेंद्र यादव,सहित अन्य ग्रामीणों की सहभागिता है।