आवासीय सनबीम पब्लिक स्कूल, डेहरी में पाँच दिवसीय क्षमता . परिवर्धन का हुआ समापन।


 रिपोर्ट ;-गौतम कुमार 

डेहरी /रोहतास 

सी.ओ.ई पटना (CBSE) के निर्देशानुसर सी.बी.एस.ई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पंचदिवसीय ईन हाउस ट्रेनिंग की अनिवार्यता के मद्देनज़र, आवासीय सनबीम पब्लिक स्कूल में पंचदिवसीय ईन-हाउस  ट्रेनिंग का समापन  हुआ।   ईन हाउस ट्रेनिंग की शुरुआत दिनांक 20 फ़रवरी को हुआ था और इस कार्यक्रम में, क्रमशः लाइफ़ स्कील, क्लासरूम मैनेजमेन्ट, वैल्यू एजुकेशन, जेंडर सेन्सीटीविटी तथा सोशल एंड इमोशनल मैनेजमेन्ट आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा विविध प्रकार के प्रश्नों को पूछते हुए सत्र को काफ़ी जीवंत बनाया गया। प्रवक्ताओं ने सभी प्रश्नों का प्रभावपूर्ण समाधान करते हुए अनेक प्रकार के ऐक्टिविटी के माध्यम से स्कील डेवलपमेंट हेतु टिप्स दिए गये।

कार्यक्रम का समापन स्कूल के सचिव श्री राजीव रंजन कुमार एवम प्राचार्या श्रीमती अनुभा सिन्हा की उपस्थिति में किया गया। एकेडमिक इन्चार्ज श्री एस.एन. मिश्रा ने सभी शिक्षकों को ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने का मार्गदर्शन दिया। उक्त अवसर पर संदीप वर्मा, यू.के.घोष, स्निग्धा बनर्जी, डा. सविता श्रीवास्तव, शालिनी सिन्हा, महेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा, विजय कुमार श्रीवास्तव, निधि सिंह, आकाश सिंह, कय्यूम अख़्तर, रेणु मिश्रा, कृष्णा कुमार आदि शिक्षकगण प्रशिक्षण कार्य में उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य श्री डी.के. पाण्डेय के द्वारा किया गया एवम अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दिया।