रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
राष्ट्रीय जनता दल विधायक फतेह बहादुर सिंह द्वारा प्रत्येक वार्ड को बारी-बारी से घूमकर जनता की बात को सुनने का अभियान चलाया गया है उस अभियान के तहत उन्होंने घर-घर जाकर जनता से मिलने का कार्य किया आम जनता ने कहा विधायक जी नाले की सफाई नहीं होती नाला जाम रहता है कूड़ा जमा रहता है बदबू के बीच सड़क पर पानी भर जाता है पटेल गली से लेकर कई गलियों का हालत खराब थोड़ी सी बारिश में चलना दुश्वार हो जाता है मोहल्ले वासियों ने कहा कि विधायक जी आप घूम रहे हैं ऐसा ही काम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और चेयरमैन को हर वार्ड में पैदल घूमना चाहिए तब सच्चाई सामने आ जाएगा सड़क चमकाने से और बोर्ड लगाने से और कमाई 4 गुना करने के लिए बिल बनाने से लोगों को फुर्सत कहां है लोगों की बात सुनते हुए
नगर के वार्ड नंबर 18 न्यू एरिया मैं घर घर जाकर जन समस्या सुन वार्ड अध्यक्ष जय देव पासवान एवं महिला वार्ड अध्यक्ष सोना झारी देवी दोनों ने वार्ड का समस्या से विधायक को अवगत कराया वहीं वार्ड में पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन ई श्रम कार्ड आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड आवास योजना संबंधित शिकायत मिली समस्या सुनने के बाद विधायक ने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही इसे निदान कर दिया जाएगा वार्ड में नाले रोड जैसे समस्या भी समस्या मिला मोहल्ला वासियों ने कहा की नाले की सफाई नहीं होती है जिसके कारण नाला जाम रहता है और बदबू भी आती है एवं वार्ड में जगह-जगह कूड़े का अंबार भी मिला विधायक ने संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर जल्द से जल्द समस्या को निपटाने कहां एवं वार्ड में सिटी मैनेजर मनोज भारती को भी नंबर दिए विधायक के साथ जिला महासचिव श्री भगवान यादव प्रखंड अध्यक्ष शिवपूजन शास्त्री शांति देवी युवा प्रधान महासचिव दीपक चंद्रवंशी वार्ड अध्यक्ष लवजीत कुमार सोनू यादव विशाल यादव वार्ड अध्यक्ष लड्डन आलम राजद के वरिष्ठ नेता जय नाथ वर्मा सीमा सिंह प्रदेश युवा सचिव मुकेश यादव प्रखंड प्रधान महासचिव धर्म देव सिंह धनंजय यादव नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी दिलीप शर्मा सीमा सिंह रीता देवी उषा देवी सीमा देवी बेबी देवी रूपा देवी पुष्पा देवी मंजू देवी सुमित्रा देवी कौशल्या देवी नगर महामंत्री जय प्रकाश पासवान सभी ने वार्ड में विधायक जी के साथ वार्ड को निरीक्षण किया विधायक प्रतिनिधि विद्याधर विद्यार्थियों ने मुख्य समस्या को अपने पुस्तिका में दर्ज किया विधायक ने कहा कि आम जनता की समस्या हर वार्ड में सुनने के लिए हम निकल पड़े हैं समाधान तो निश्चित है मैं इसके लिए जुझारू संघर्ष भी करूंगा