डेहरी/रोहतास
रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि
दरिगांव थाना के थानेदार पर गोली चलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने शुक्रवार को एक देशी कट्टा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर छापेमारी कर पुलिस पर गोली चलाकर थानेदार को घायल करने के आरोप में सुभाष कुमार थाना करगहर गांव कोडर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसके निशानदेही पर सरोज अली थाना सासाराम मुहल्ला चीकटोली को एक देसी कट्टा दो कारतूस 7 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि 29 दिसंबर को ताराचंडी के समीप मुख्य मार्ग पर ट्रक लूट कांड के क्रम में अपराधियों ने ट्रक मालिक सुदामा पटेल की हत्या कर दी थी ।इस कांड में सरोज अली ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि घायल थानेदार स्वस्थ हैं और जल्द ही अपने कार्य में लग जाएंगे ।बरामद अपाची मोटरसाइकिल अली की बताई जाती है।