रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान और समग्र विकास वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान से 'कृषि अनुसंधान क्रियाविधिया पर सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का सकुशल समापन हुआ।
पिछले सात दिनों में इस कोर्स के माध्यम से देश के कई राज्यों के साथ ही विदेशों के प्रतिभागियों ने उन्नत कृषि के के लिए सामयिक एवं उच्च गुणवत्ता युक्त शोध विधियों के बारे में जानकारी ली एवं उससे लाभान्वित हुए। इन सात दिनों में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों ने बहुत ही सरल भाषा में शोध पद्धतियों को सिखाया एवं प्रतिभागियों के शोध - दृष्टिकोण में नए आयामों को उल्लेखित किया। समापन समारोह में चंद्रशेखर आज़द कृषि एवं तकनीकी विश्विद्यालय के कुलपति डॉ० डी ०आर० सिंह ने कृषि के क्षेत्र में उपयोगी शोध प्रक्रियाओं की महत्ता को रेखांकित किया। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० एम० एल० वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अति - सामयिक विषय पर रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन करने पर नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ ० ए ० पी ० सिंह के साथ ही समन्वयक डॉ. के० के० मिश्रा, सहयोगी पाठ्यक्रम निदेशिका डॉ. ज्योति चौधरी, सहयोगी पाठ्यक्रम समन्वयक श्री प्रशांत कुमार चौरसिया के साथ ही कृषि विज्ञान संस्थान के सभी शिक्षकों को भविष्य में ऐसे ही सामयिक कार्यक्रमों को करने के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ ० ए ०पी० सिंह ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मिलित प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आशा व्यक्त की कि इस कोर्स के माध्यम से सीखी गईं विधियों को वो अपने क्षेत्रों के विकास के लिए अवश्य उपयोग करेंगे। उन्होंने विदेशों से जुड़े प्रतिभागियों को भी धन्यवाद किया साथ ही सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी संस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले आयोजनों में इसी प्रकार ऊर्जायुक्त सहभागिता की आशा व्यक्त की। सहभागियों ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया और इस कार्यक्रम के माध्यम से मिली महत्वपूर्ण जानकारियां और विधियों लिए सभी का धन्यवाद किया।