रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
जिला पदाधिकारी, रोहतास , श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में, लकी ड्रा के माध्यम से," टीका लो, इनाम जीतो" कार्यक्रम के तहत ,ससमय एवं सही अंतराल पर ,कोरोना के दोनों dose लेने वाले जिलावासियों में से, 838 भाग्यशाली व्यक्तियों को पुरस्कार हेतु चयनित किया।
उनमे से चेनारी प्रखंड निवासी श्रीमती पिंकी देवी को प्रथम, कोचस प्रखंड की श्रीमती रामरती देवी को द्वितीय एवं नौहट्टा प्रखंड के श्री ऑगस्टिन एक्का को तृतीय पुरस्कार में ग्रैंड प्राइज हेतु चयनित किया गया।
उक्त ग्रैंड प्राइज में उन तीनों व्यक्तियों को 42 इंच का coloured टेलीविजन स्वयं जिलाधिकारी के हाथों प्रदान किया गया।
अन्य विजेताओं को भी आकर्षक इनाम जैसे कुकर , मिक्सर ग्राइंडर,आदि प्रदान किये जायेंगे।
ज्ञातव्य है कि उक्त पुरस्कार केअर इंडिया द्वारा स्पांसर किये जाते हैं।
उक्त अवसर पर केअर इंडिया के स्थानीय पदाधिकारी श्री दिलीप मिश्र आदि उपस्थित रहे।