जिला पदाधिकारी रोहतास परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर कई निर्देश दिए

रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
जिला पदाधिकारी रोहतास, अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता डेहरी द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु महिला कॉलेज डेहरी के केंद्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की भी जांच की गई।  परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त चल रही थी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा केंद्राधीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा के सही संचालन के लिए  दिशानिर्देश दिए  आज दिनांक 03.02.2022 को इंटरमीडिएट की परीक्षा के तीसरे दिन की परीक्षा स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई, जांच के क्रम में एक केंद्र डी. ए. वी.पब्लिक स्कूल, भड़कुड़िया से 2 छात्रा निष्कासित हुई।