रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
राष्ट्रीय जनता दल विधायक फतेह बहादुर सिंह अपने घोषणा के अनुसार विभिन्न वार्ड को घूमते हुए आज नगर के वार्ड नंबर 17 न्यू एरिया मैं घर घर जाकर जन समस्या की जानकारी लिए वार्ड अध्यक्ष छोटू मियां एवं महिला वार्ड अध्यक्ष पुष्पा देवी दोनों ने वार्ड का समस्या से विधायक को अवगत कराया वहीं वार्ड में नल जल गायब मिला नाली से पटेल गली हमेशा भर जाने की शिकायत मिली जहां-तहां कूड़े का भी जमा हो देखने को मिला पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन ई श्रम कार्ड आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड आवास योजना संबंधित शिकायत मिली समस्या सुनने के बाद विधायक ने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही इसे निदान कर दिया जाएगा वार्ड में नाले रोड जैसे समस्या भी मिला मोहल्ला वासियों ने कहा की नाले की सफाई नहीं होती है जिसके कारण नाला जाम रहता है और बदबू भी आती है एवं वार्ड में जगह-जगह डस्टबिन की कमी थी हम लोग को जीना हराम हो गया नरक की जीवन जी रहे है वार्ड में जगह-जगह कूड़े का अंबार भी मिला विधायक ने संबंधित अधिकारी एवं सिटी मैनेजर मनोज भारती को फोन लगाकर जल्द से जल्द समस्या को निपटाने हेतु उचित निर्देश दिया न्यू एरिया मिडिल स्कूल के चार दीवारी टूटी हुई पाई गई लोगों ने कहा कि टूटी होने के कारण असामाजिक तत्व के लोग उसमें नशा का सेवन एवं जुए का अड्डा संध्या होते ही जमावड़ा लगा कर बना देते है स्थानीय लोगों. से कई तरह की शिकायत मिली विधायक के साथ जिला महासचिव श्री भगवान यादव प्रखंड अध्यक्ष शिवपूजन शास्त्री महिला नगर अध्यक्ष शांति देवी युवा प्रधान महासचिव दीपक चंद्रवंशी नगर पदाधिकारी विनोद वार्ड अध्यक्ष लवजीत कुमार इबरार अहमद प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा सोनू यादव विशाल यादव वार्ड अध्यक्ष लड्डन आलम भीम आर्मी अनुमंडल अध्यक्ष सोनू खान राजद के वरिष्ठ नेता जय नाथ वर्मा सीमा सिंह प्रदेश युवा सचिव मुकेश यादव प्रखंड प्रधान महासचिव धर्म देव सिंह धनंजय यादव नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी सीमा सिंह रीता देवी नगर महामंत्री जय प्रकाश पासवान सभी ने वार्ड में विधायक जी के साथ वार्ड को निरीक्षण किया