डेहरी/रोहतास
सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की पहचान करने की उम्मीद
प्राप्त खबर के अनुसार एसबीआई बैंक परिसर से दिनदहाड़े एक महिला से ₹90. हजार लेकर भागने वाले की तलाश में पुलिस गंभीरता से जुट गई है डालमियानगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से ग्राम हुरका निवासी बबीता देवी ₹ 1 लाख निकालकर पैसे को गिन रही थी तभी पास में ही उपस्थित एक व्यक्ति के द्वारा छोटे नोट के बदले बड़ी नोट देने की बात कह कर हेराफेरी करके ₹90000 उड़ा लेने के मामला मे डालमिया नगर थाने में केस दर्ज किया गया है उल्लेखनीय है कि बैंक परिसर के प्रवेश द्वार पर भी पुलिस खड़ी रहती है और लगभग 100 और 200 गज की दूरी पर थाना भी है इसके बाद भी अपराधी हिम्मत करके भाग गया इस घटना से लोगों में काफी भय व्याप्त है धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति की पहचान सीसीटीवी कैमरे से करने की उम्मीद बैंक कर्मी और पुलिस सभी जताते हुए काफी प्रयासरत है किंतु घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच सकी है
थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि उक्त महिला से ₹90000 ठगी का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है सीसीटीवी खंगाला जा रहा है जिसमें व्यक्ति की पहचान की जा रही है ,उक्त व्यक्ति मास्क पहने हुए था तथा सर पर टोपी लगाए हुए दिखाई दे रहा है जिस आधार पर हूलिया से पहचान की जा रही है उन्होंने बताया कि ठगी करने वाले व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष के आसपास सीसीटीवी कैमरा में देखकर प्रतीत होती है। बहुत ही जल्द हेराफेरी करने वाले व्यक्ति की पहचान कर रुपए की बरामदगी कर ली जाएगी।