रिपोर्ट:-वारिस अली
फुटबॉल मैच में दानापुर की टीम को गाजीपुर ने दो गोल से पराजित किया
डेहरी ऑन सोन फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल मैच स्वर्गीय दिलाई प्रसाद एवं शमशुल हक स्मृति में आयोजित उक्त मैच के दूसरे दिन दानापुर एवं गाजीपुर के खिलाड़ियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन मैच के दौरान आम जनता को वर्षों के बाद देखने को मिला पड़ाव मैदान बुजुर्ग दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था मैच में उपस्थित भीड़ को देखने से ऐसा लगा कि गत 25 30 वर्षों के बाद इस तरह का फुटबॉल मैच लोगों के बीच परोसा गया है इसकी प्रशंसा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच चल रही है आयोजक अध्यक्ष इंजीनियर विनय चंचल ने बताया कि इस मैच में आम जनता का बहुत बड़ा सहयोग मिल रहा है और सामाजिक राजनीतिक दल से जुड़े लोग तथा प्रबुद्ध जन एवं युवाओं का काफी सहयोग मिला और लोगों के उत्साह को देखते हुए आयोजक मंडल भी उत्साहित हुआ है बेहतर से बेहतर खिलाड़ियों का प्रदर्शन किस ग्राउंड में कराने का मेरा जज्बा है ऐसी तैयारी है आगामी 11 मार्च को महिला फुटबॉल मैच यूपी और बिहार के बीच भी कराने का निर्णय लिया जा चुका है आयोजक मंडल के पुराने कोच गुड्डू बाबू का बहुत बड़ा सहयोग मिला है जिसके बदौलत हमें दूर-दूर से खिलाड़ियों को बुलाने का अवसर मिला बहरी के जनता को नाइजीरिया के भी खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखाए बहुत बड़े गर्व की बात है सहयोगी पुराने खिलाड़ी भी जवान हो गए हैं जिनमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राघवेंद्र देव सिंह हैदर अली अफजल मल्लिक रुस्तम अंसारी खुर्शीद आलम इस तरह के दर्जनों नाम है सहयोगी दल में गुड्डू चंद्रवंशी दीपक दास असलम कुरेशी जोखन चंद्रवंशी संजय चौधरी काके सरदार इत्यादि है उल्लेखनीय है कि आज शनिवार को हुआ मैच में शामिल दानापुर और गाजीपुर दोनों तरफ के खिलाड़ी काफी दमदार प्रदर्शन किए और खेल का प्रदर्शन आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में होता रहा नाइजीरिया से आए हुए खिलाड़ी का धमाल आम जनता के नजर पर चल गया पहला गोल नाइजीरिया का खिलाड़ी डेविड 10 नंबर ने मारा और दूसरा सात नंबर विक्रम सिंह ने गोल किया शुक्रवार के मैच में दानापुर की टीम ने बाजी मार कर काफी जोशीला प्रदर्शन किया लेकिन उनका बाजार गाजीपुर के खिलाड़ियों ने फीका कर दिया डेहरी के जनता के लिए एक खिलाड़ी सबके नजर पर बैठा रहा और उसका स्पीड और कला देखकर नौजवान काफी उत्साहित हुए हैं जिसका प्रतिफल आने वाले दिनों में जरूर मिलेगा फुटबॉल टीम के सभी सदस्यों ने आम जनता को सहयोग देने के लिए अपनी ओर से बधाई दिया है