फुटबॉल टूर्नामेंट का तीन दिवसीय ,स्वर्गीय दिलाई प्रसाद एवं बुद्धन की स्मृति के याद में आयोजन

रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के पड़ाव मैदान में स्वर्गीय दिलाई प्रसाद एवं शमशुल हक उर्फ बुधन के स्मृति में शुक्रवार को पटना एवं डेहरी आन सोन के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पटना की टीम ने एक गोल से डेहरी को पराजित कर दिया टूर्नामेंट संघ के अध्यक्ष विनय कुमार चंचल ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि उक्त टूर्नामेंट तीन दिवसीय के लिए आयोजित है जिसका उद्घाटन आज प्रथम दिन डेहरी पटना के खिलाड़ियों द्वारा किया गया जिस के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी सुमन सौरभ एवं विशिष्ट अतिथि डॉ आर डी सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया सचिव बूटा सिंह ने कहा कि काराकाट संसदीय क्षेत्र के सांसद संसदीय रक्षा समिति के सदस्य महाबली सिंह कुशवाहा ने 25 फरवरी को प्रातः में भूमि पूजन कर फुटबॉल टूर्नामेंट का मुहूर्त बनाया सांसद महोदय ने डेहरी पड़ाव मैदान की दुर्दशा और अतिक्रमण देखकर वहां उपस्थित समाजसेवियों से गहन विचार विमर्श किया तथा आश्वासन दिया कि रक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाला यह पड़ाव मैदान अति सुंदर बन जाए इसके लिए दानापुर छावनी की इस जमीन को बाउंड्री कर स्टेडियम बनाने के लिए भरपूर प्रयास करूंगा तथा बाहर बाहर कमर्शियल कंपलेक्स एवं बनाने का भी इसमें प्रधान रखूंगा इससे नगर का सुंदरीकरण हो जाएगा तथा  भूमि अतिक्रमण से मुक्त होगा तथा बेरोजगार नौजवानों को रोजगार भी मिल जाएगा अध्यक्ष विनय चंचल ने संसद को अपने कमेटी एवं डेयरी की जनता की ओर से बधाई दिया संध्या 3:00 बजे से प्रारंभ होने वाले इस मैच में खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा हजारों जनता ने वाहवाही किया मुख्य रूप से हैदर अली खुर्शीद आलम अफजल हुसैन असलम कुरेशी पप्पू सिंह विनोद सिंह यादव जोखन चंद्रवंशी विष्णु पासवान बिंदा चंद्रवंशी काके सरदार गोरा दास नंदन गुप्ता अधिवक्ता मनोज अज्ञानी फखरुद्दीन अंसारी वार्ड पार्षद काली प्रसाद मुजिबुल हक रवि शेखर  कुमार बाघा रुस्तम अंसारी वरिष्ठ खिलाड़ी गुड्डू बाबू आरबीआई पटना समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे