जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय मैनेजमेंट कमिटी की हुई बैठक


 रिपोर्ट :-मयंक शास्त्री 

बारुण( औरंगाबाद):- जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय मैनेजमेंट कमिटी की बैठक किया गया।  बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन जिला पदाधिकारी सौरव जोरवाल ने की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह,   जिला स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि डा.रविरंजन, केंद्रीय विद्यालय नवीनगर के प्राचार्य विवेक किशोर तथा विद्यालय अभिभावक समिति के दो सदस्य प्रमेश्वर प्रसाद व संयुक्ता कुमारी ने सम्मिलित हुए। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने आगंतुक अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि बैठक में मुख्य एजेंडे को सबके सामने रखा गया है। इनमें विद्यालय के मुख्य गेट के सामने बह रहे नाले व दुकानदारों द्वारा फेंके जा रहे कूड़ा करकट से फैल रही गंदगी को समाप्त करने के लिए आवश्यक करवाई का अनुरोध किया गया।  इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन से लगे हुए सिंचाई विभाग के जर्जर भवन को नष्ट करने की बात की गई, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।  जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने दूरभाष द्वारा संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।  विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब को प्रारंभ करने के लिए भी बात रखी गई। विद्यालय में अध्यनरत एक छात्र विवेक कुमार एवं एक छात्रा लभली कुमारी को कक्षा दशम में प्रदर्शन के आधार पर सीबीएसई द्वारा निर्गत उत्कृष्टता प्रमाण पत्र जिला पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने विद्यालय के प्रत्येक समस्या को ध्यान से सुन कर उसके निवारण हेतु हर संभव कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।  इसके उपरांत विद्यालय के बहुद्देशीय भवन में कक्षा सप्तम और अष्टम की छात्राओं द्वारा पिरामिड निर्माण करके आए हुए अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करके विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।  विद्यार्थियों को संदेश देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नवोदय विद्यालय में प्राप्त मौके को भरपूर भूमिका का संदेश दिया। कहा कि सभी छात्र ईमानदारी से पठन पाठन कर  लक्ष्य को प्राप्त करेंगें। अनुशासन हीनता से बचेंगे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि डॉ रवि रंजन कुमार ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए कई टिप्स को बतलाया। कहा कि दांत और आंखों पर विशेष ध्यान रखना है। मनुष्य और जानवरों में फर्क करता है अनुशासन। इसलिए  सदैव अनुशासित रह कर शिक्षा ग्रहण करते रहें। वहीं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विवेक किशोर द्वारा नवोदय विद्यालय के शैक्षिक माहौल को बनाए रखने हेतु विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। कमेटी के युवाओं को के प्रतिनिधि सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को विद्यालय में अनुशासित रहकर शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया। मौके पर मीडीया प्रभारी गणेश प्रसाद, शिक्षक टीएन यादव,रीता गौढ़,बालमुकुंद प्रसाद, आर के प्रसाद,आर.बी सिंह, लिला कुमारी, उपप्राचार्य लालमोहन ,कुमार वर्मा, पीके यादव के साथ अन्य शामिल रहें।