विद्यार्थी परिषद डेहरी नगर इकाई का पुनर्गठन कर पदाधिकारी चुने गये

रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डेहरी नगर इकाई का नगर इकाई  पुनर्गठन को लेकर डेहरी में ओमटेक सॉल्यूशन जक्की बीघा के परिसर में बैठक किया गया ।  बैठक का संचालन नगर मंत्री अमन प्रकाश ने किया ।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय संयोजक मनीष एवं यश उपाध्याय शामिल हुए उन्होंने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली ,गौतम कुमार को प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा बताया कि
 बैठक में पुरानी कार्यकारणी को को भंग कर नई नगर कार्यकारणी का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को नया दायित्व दिया गया । डेहरी नगर इकाई का नगर अध्यक्ष जगजीवन कॉलेज के प्रो. हरेंद्र पांडे को, नगर मंत्री अमन प्रकाश को एवं अमन देसाई, अमीषा कुमारी, खुशबू कुमारी, नीतीश तिवारी को बनाया गया । वही कार्यालय मंत्री प्रशांत तिवारी, कार्यालय सह मंत्री नवनीत सिंह, नगर एस. एफ. डी. प्रमुख राहुल कुमार शर्मा तथा नगर एस.एफ.एस प्रमुख सलोनी कुमारी को बनाया गया ।
 अंकित कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष,शिवम कुमार को मीडिया प्रभारी तथा विष्णु पांडे, मनीष यादव ,तथा रूपम चक्रवर्ती को नगर कार्यकारणी सदस्य का दायित्व दिया गया ।
शहर के छात्र छात्राओं के बीच उनकी कला को निखारने हेतु राष्ट्रीय कला मंच का नगर प्रमुख मीनाक्षी कुमारी को बनाया गया ।
विश्वविद्यालय संयोजक यश उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए  की विद्यार्थी परिषद सिर्फ के छात्र संगठन ही नही बल्कि विश्वव्यापी एक ऐसा प्लेटफार्म है जो छात्र छात्राओं के प्रतिभा को निखरती है और उनको छात्रहित के साथ राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती  है । आज इस इकाई के पुनर्गठन पर सभी नवीन दायित्व धारियों को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं । आशा है की सभी कार्यकर्ता डेहरी नगर इकाई  को अपने कार्यों के माध्यम से पूरे विश्व में एक अलग पहचान देने हेतु कार्य करेंगे ।
सभी नवीन दायित्व धारियों ने संगठन के प्रति विशेष दायित्व हेतु आभार प्रकट किया ।
इस बैठक में अभाविप कार्यकर्ता आईटी सॉफ्टवेयर डेवलपर तरुण चक्रवर्ती, अंकोडीगोला कोषाध्यक्ष राजन सोनी, सौकर्व कुमार, सीमा कुमारी ,राहुल गुप्ता उपस्थित हुए ।