अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 100वां जन्म दिवस मनाया गया

रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 100वां जन्म दिवस मनाया गया

वारिस अली डेहरी ऑन सोन बिहार संवाददाता

 कुश मंदिर कुशवाहा भवन परिवार डेहरी की ओर से अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी के100वें जन्मदिन पर शहीद जगदेव चौक स्थित आदमकद मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सर्व प्रथम कुशवाहा सभा भवन के पदाधिकारी एवं उनके अनुयाई कुशवाहा सभा डेहरी में एकत्रित हुए। कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष- कौशलेंद्र कुशवाहा कि अध्यक्षता में सभी लोग अपने हाथों में फूल माला लेकर कुशवाहा सभा भवन परिसर से अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी अमर रहे का नारा लगाते हुए स्थानीय जगदेव चौक पहुंचे और वहां बारी-बारी से माला डालकर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कुशवाहा सभा भवन डेहरी के वरीय सदस्य एवं डेहरी के वरीय सदस्य डॉ निर्मल कुमार सिंह, जिला पार्षद अजय कमार, भुमि दानदाता सुपुत्र शिव कुमार सिंह,लाल बिहारी सिह,ई लक्ष्मण सिह, अशोक सिंह (फौजी), उर्मिला देवी ,किरण देवी,नरेंद्र सिंह, अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह उदय कुशवाहा, राम प्रसाद सिंह, , ईश्वर दयाल सिंह , विश्राम सिंह बिंदेश्वरी सिंह, मनीष कुमार, विद्याधर विद्यार्थी, जयनाथ वर्मा, सतेन्द्र कुमार, शिवदरश सिंह, नरसिंह मेहता,अजय कुमार,ई अरुण कुमार, संतोष कुमार,आशिश कु,विनय कुमार,राज कुमार आदि लोगों ने हर्ष एवं उल्लास के साथ अमर शहीद जगदेव प्रसाद अमर रहें के गगनचुंबी नारों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।