पुलवामा में शहीद सेना के सम्मान में बारुण में निकाली गई तिरंगा यात्रा


 रिपोर्ट ;-मयंक शास्त्री 

बारुण(औरंगाबाद):- मानवाधिकार व अभाविप के द्वारा बारुण में निकाली गई तिरंगा यात्रा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार के संजय तिवारी ने कि। जिसमें मानवाधिकार के सभी सदस्य के साथ अभाविप के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मानवाधिकार के संजय तिवारी ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद भारत माता के जवानों के सम्मान में सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई है। नवोदय विद्यालय से मोहन गंज,बारुण बाजार, मस्तुल बारुण, न्यू एरिया, केशव मोड़ होते पुन: मोहनगंज दुर्गा क्लब तक यात्रा निकाली गई। बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 44 भारतीय सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। शहीदों के सम्मान में दल द्वारा पुलवामा हमले की बरसी पर तिरंगा यात्रा या अन्य आयोजनों के माध्यम से समाज को शहीदों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने की संदेश देता रहा है। इस अवसर पर सभी उपस्थित होकर इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हो एवं शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किये। सुरक्षा व्यवस्था में बारुण पुलिस लगी रही। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर चौक चौराहे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई। बड़ी वाहनो को पार्किंग कराया गया और खुद ट्रैफिक नियंत्रण को सम्भाला। इस दौरान मानवाधिकार के धीरज कुमार,आचार्य मयंक शास्त्री, राजेन्द्र चौधरी, बजरंगी सिंह,मोहम्मद आशिक, राजेश कुमार गुप्ता, सुनील चौधरी,

अभाविप से रंजन कुमार किंशु,जितेंद्र कुमार,मुकेश कुमार,अंजलि पांडेय,ज्ञान रंजन , अभिमन्यु पांडेय, बंटी कुमार, प्रेमजीत कुमार, प्रिंस कुमार चौधरी, मनीष कुमार,पूर्व मुखिया उपेंद्र कुमार, जाप के भोला यादव के साथ सैकड़ों लोग शामिल रहे।