मानवाधिकार व अभाविप द्वारा 14 फरवरी को बारुण में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा


 रिपोर्ट ;- मयंक शास्त्री 

बारुण(औरंगाबाद):- मानवाधिकार व अभाविप के द्वारा बारुण दुर्गा क्लब में मानवाधिकार की प्रखंड अध्यक्ष संजय तिवारी की अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें मानवाधिकार के सभी सदस्य के साथ अभाविप के छात्रों ने भाग लिया। मानवाधिकार के संजय तिवारी ने बताया कि बारुण में पुलवामा हमले में शहीद भारत माता के जवानों के सम्मान में 14 फरवरी सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा का निकालने की तैयारी हो चुकी है। कहा कि यह तिरंगा यात्रा सुबह 10बजे दिन में  नवोदय विद्यालय से मोहन गंज,बारुण बाजार, मस्तुल बारुण, न्यू एरिया, केशव मोड़ होते पुन: मोहनगंज दुर्गा क्लब तक यात्रा होगी। बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 44 भारतीय सुरक्षा कर्मी शहीद हुए थे। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। शहीदों के सम्मान में दल द्वारा पुलवामा हमले की बरसी पर तिरंगा यात्रा या अन्य आयोजनों के माध्यम से समाज को शहीदों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने की संदेश देता रहा है। इस अवसर पर सभी उपस्थित होकर इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हो एवं शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पण करेंगें। बैठक में मानवाधिकार के धीरज कुमार,आचार्य मयंक शास्त्री, राजेन्द्र चौधरी, बजरंगी सिंह,मोहम्मद आशिक, राजेश कुमार गुप्ता, सुनील चौधरी,

अभाविप से रंजन कुमार किंशु,जितेंद्र कुमार,मुकेश कुमार,अंजलि पांडेय,ज्ञान रंजन , अभिमन्यु पांडेय, बंटी कुमार, प्रेमजीत कुमार, प्रिंस कुमार चौधरी, मनीष कुमार मौजूद रहे।