*भारत बंद को लेकर विभिन्न श्रमिक संगठनों ने बनाया मोर्चा*

गौतम कुमार के वीरेंद्र की रिपोर्ट :-
डेहरी, रोहतास। 
केन्द्र सरकार के  द्वारा 44 श्रमिक कानूनों को कोरोनाकाल के आड़ में भंग कर शासक और प्रबंधन के हित में 4 श्रमिक कानून बनाए जाने के खिलाफ हिंद मजदूर सभा के नेतृत्व में देश भर  के विभिन्न श्रमिक संगठनों के द्वारा आगामी 28-29 मार्च को आहूत भारत बंद को सफल बनाने को लेकर आज ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन डेहरी ऑन स्टेशन शाखा कार्यालय पर रोहतास जिले के विभिन्न मजदूर संगठनों ने बैठक की।और एक श्रमिक संघर्ष समन्वय समिति रोहतास का गठन किया।जिसके संयोजक हिंद मजदूर सभा के प्रदेश एडिशनल महासचिव नागेश्वर सिंह बनाए गए।
बैठक की जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा ने बताया कि केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए आज रोहतास जिले के  विभिन्न मजदूर संगठनो ने बैठक की और जिसमें श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए गोलबंद होकर संघर्ष की बात   की गई।बैठक में रेल कर्मचारी यूनियन, हिंद मजदूर सभा,एकटू, एटक,बीएसएसआरयू, बैंक एसोसिएशन,एलआईसी एसोसिएशन, ग्रामीण मजदूर यूनियन, आईएनटीयूसी सहित कई श्रमिक संगठनों ने बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक मे प्रमुख श्रमिक नेता नागेश्वर सिंह, मुकेश कुमार,भोला शंकर सिंह, वॄज मोहन सिंह,राजेन्द्र प्रसाद, रामकिशून, सुभाष विद्रोही, अखिलेश कुमार, वीरेंद्र पासवान, लाल बिहारी सिंह, गिरजानंदन सिंह, ललित कुमार सिंहा,नंदन कुमार आदि उपस्थित थे।