रिपोर्ट - गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास
डेहरी विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने अपने आवास पर जनता दल यूनाइटेड के रोहतास जिला अध्यक्ष सह डेहरी दक्षिणी के जिला पार्षद अजय कुमार कुशवाहा को अंग वस्त्र एवं फुलो का बुके देकर स्वागत करने के उपरांत कहा कि अजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व रोहतास जिला में जदयू का संगठन मजबूत होगा उन्होंने कहा कि
हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पित सहित कई चर्चाएं हुई। इस मौके पर गुड्डू पटेल बनारसी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।