गौमाता के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए गाय की शव यात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल

गौतम कुमार की रिपोर्ट:-
डेहरी/रोहतास
डेहरी झाबरमल गली वार्ड न० 32 विजय मास्टर जी के परिवार संग गौमाता के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए गाय की शव यात्रा में बजरंग दल, युथसमाज ने हिस्सा लिया।  विजय मास्टर जी ने बताया कि इस गौमाता को बचपन से अपने घर पर सेवा करते आ रहे है। तब से यह इसी घर में रही और इसने करीब 15 गोवंश को जन्म दिया और इसकी उम्र भी लगभग 32 साल के करीब थी। वार्ड के लोगों की माने तो विजय मास्टर का परिवार इस गाय को अपने परिवार का ही एक सदस्य मानता था और गाय को अपने किसी सगे संबंधी जैसा ही प्यार देता था। गौरक्षा प्रमुख रणधीर कुमार ने बताया कि हमारे हिन्दू धर्म में गाय को मां का दर्जा प्राप्त है, और खासकर इस गाय के प्रति वार्ड वासियों की ज्यादा आस्था थी। क्योंकि खास हिन्दू त्योहारों पर वार्ड वासी इस गाय की पूजा करते थे व घर में बने पकवान में से सबसे पहले गाय को अपने हाथों से खिलाते थे और उसके बाद ही खुद भोजन करते थे। बजरंग दल नगर सह संयोजक चंदन गुप्ता ने बताया कि इस गाय को इसलिए भी ज्यादा पसंद करते थे, क्योंकि इसके पास चाहे छोटा बच्चा जाए या कोई बड़ा फिर भी यह किसी को चोट नहीं पहुंचाती थी।बजरंग दल सदस्य प्रकाश कुमार ने कहा कि गाय में 33 कोटी देवता वास करते हैं। हम सब लोग गाय का दुग्धपान करते हैं और गाय को माता कहते हैं उनके शव यात्रा में भाग लेना हमारा नैतिक कर्तव्य है। जैसे ही मोहल्ले वालों को गाय के मरने की खबर पता चली तो मोहल्ले वाले गाय के अंतिम दर्शन के लिए विजय मास्टर जी के घर पहुंच गए। इसके बाद मास्टर जी के परिवार ने इस गाय की शवयात्रा के लिए बजरंग दल नगर बताया। दल के कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से पुजा अर्चना कर यात्रा निकाला ऐनिकट मे सनातन संस्कृति के अनुसार गौ माता के शव पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। और विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। इस कार्यक्रम में राजू गुप्ता, आकाश गुप्ता,कमलेश यादव,राजु गुप्ता, बिट्टू पासवान,प्रकाश गुप्ता,रणधीर जी,बिट्टू कुमार,शनि कुमार,अभिनव कुमार,चन्दन गुप्ता अन्य लोग उपस्थित हुए।*