रोहतास में अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, थानेदार गोली से घायल

रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
   रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने थानेदार को गोली मार दी । बुरी तरह घायल थानेदार को इलाज हेतु  वाराणसी रेफर किया गया है । पुलिस कप्तान ने बताया कि खतरे से बाहर है मिली जानकारी के अनुसार दरिगांव  थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर  जमुना मोड़ के पास अपराधी राहगीरों की गाड़ियों को रोक कर लूटपाट कर रहे थे ।इसी सूचना पर दरिगांव थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को आते देख सात आठ की संख्या में बाइक पर सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दिया ।जिसमें दिवाकर कुमार गोली लगने से घायल हो गए । वहां उपस्थित पुलिस जवानों ने अपराधियों के ललकारना शुरू किया ।इसके बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए । इधर घायल थानेदार को सासाराम लाया गया जहां उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक अपाची मोटरसाइकिल जप्त किया है ।घटना की सूचना मिलते  रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती पहुंच गए और पूरे जिले की नाकाबंदी कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।