बीएमपी 2डेहरी मैं पासिंग परेड मैं 525 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी ÷. आईजी ट्रेनिंग विनय कुमार वर्मा

रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास

डेहरी स्थित BMP-2 में  525 महिला प्रक्षिशु सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी हुई अब ये बेटियां आत्मनिर्भर बन कर अपनी बहादुरी का परचम लहराएंगी।पासिंग परेड के दौरान बतौर चीफ गेस्ट IG ट्रेनिंग विनय कुमार वर्मा व BMP-2 की कमांडेंट स्वप्ना जी मेश्राम ने सभी प्रशिक्षु महिला सिपाहियों को शपथ दिलाई

 मुख्य अतिथि ट्रेनिंग आईजी विनय कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं को अगली पंक्ति में खड़ा करने के उद्देश्य से सरकार ने बीड़ा उठाया है। यही कारण है, कि सभी क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में महिला सिपाहियों की अधिक से अधिक बहाली हो रही है साथ ही बीएमपी दो की प्रशंशा करते हुए कहा कि सदियों से बिहार के जवानों ने अपनी बहादुरी का परचम पूरे देश में लहराया है। प्रशिक्षण केंद्र के रूप में सूबे में BMP- 2 सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र के रूप में जाना जाता है।