डेहरी/रोहतास
बिहार डाक परिमंडल के निर्देश के अंतर्गत बिहार में सभी जगह उक्त प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके अनुसार
डाक विभाग मेधावी छात्र एवं छात्राओं को अपने हुनर दिखाने के लिए वर्चुअल तरीके से पत्र लेखन प्रतियोगिता एवं स्टॉप डिजाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। बिहार डाक प्रमंडल के द्वारा पटना जीपीओ के प्रांगण में दिनांक 24 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 22 तक राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन है जिसका थीम है Indians rice cultural heritage रखा गया है। इस प्रतियोगिता में पत्र लेखन, स्टॉप डिजाइन का आयोजन किया जा रहा है विषय है 'शराब बंदी के फायदे और मेरे सपनों का आधुनिक पत्र- पेटी ' विषय पर प्रतिभागी अपने विचार को लेखनी के द्वारा प्रदर्शित करेंगे जिसमें अधिकतम उम्र 15 वर्ष रखा गया है प्रतियोगिता का अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 को है।
डाक अधीक्षक सत्य रंजन हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि 15 वर्ष से छोटे मेधावी छात्र- छात्राओं के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित किया गया है जिसमें प्रतिभागी को अंतर्देशीय पत्र पर दिए गए विषय पर अधिकतम 500 शब्दों में अपने विचार को लिखकर डाक अधीक्षक रोहतास प्रमंडल के नाम से पत्र भेजना है। अधीक्षक ने बताया कि यह प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मौका प्रदान करता है । उन्होंने बताया कि प्रत्येक डाक मंडलों से प्राप्त बेहतर स्टांप डिजाइन को पटना जीपीओ के प्रांगण में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले डाक टिकट प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही साथ तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को परिमंडलीय स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा । उन्होंने बताया कि जिले के छात्र-छात्राएं वर्चुअल तरीके से इसमें भाग ले सकेंगे।