(रिपोर्ट:- दीपिका पाण्डेय,औरंगाबाद)
औरंगाबाद:- औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखंड परिसर स्थित अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अंचलाधिकारी अमित कुमार के अध्यक्षता में राजस्व कर्मचारी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से राजस्व अधिकारी अरुण कुमार सिंह के अलावा राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे। उपस्थित कर्मियों को अंचल अधिकारी अमित कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि रैयतो से वसूली किए जाने वाली भू लगान राशि कम होने के कारण उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत राशि की वसूली करें। वही दाखिल खारिज समय पर निष्पादित हो इसपर ख्याल रखने की जरूरत है। बैठक के दौरान अंचल अधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान बसेरा के अंतर्गत भूमिहीन परिवार को सर्वेक्षक है। वैसे व्यक्ति को भूमि चिन्हित कर बंदोबस्ती हेतु प्रस्ताव कार्यालय में समर्पित करें वही समय पर कार्यों को निष्पादन हो। निर्देश देते हुए अंचल अधिकारी ने बैठक के दौरान कर्मियों को कहा कि सभी कर्मचारी अपने अपने मोबाइल ऑन रखें ताकि किसी तरह की अनहोनी घटना पर त्वरित संपर्क किया जाए। जो भी राजस्व कर्मचारी अपने मोबाइल बंद रखेंगे निश्चित रूप से उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा किया जाएगा तथा दाखिल खारिज समय पर निष्पादित करने का सलाह दी। वही ओबरा बाजार में इन दिनों बढ़ रहे अतिक्रमण पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए राजस्व कर्मचारी रणविजय बहादुर सिंह को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ओबरा बाजार का पुनः मार्किंग करा कर अतिक्रमण मुक्त कराएं। वहीं वैश्विक महामारी पर चर्चा करते हुए कर्मियों को कहा कि क्षेत्र में जब भी जाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग हर हाल में करें तथा लोगों से दूरी बनाकर कार्यों का निष्पादन करें। इस मौके पर बारी बारी से संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी से क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त किया कहा कि राजस्व कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में कार्यों को निष्पादन करने में जुटे रहे जो भी कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरते हुए उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर अंचल निरीक्षक श्याम सुंदर प्रसाद, त्रिलोकी नाथ पांडे, अरुण बैठा, संतोष सिंह, रण विजय, बहादुर सिंह, विनोद राम के अलावे अन्य कर्मी उपस्थित रहे।