*【रिपोर्ट:- आचार्य मयंक शास्त्री】*
बारुण(औरंगाबाद):- जमीनी विवाद से संबंधित समस्याओं का निपटारा को लेकर बारुण थाना परिसर में *बीडीओ अशुतोष कुमार, राजस्व अधिकारी मनोरमा कुमारी और थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, सीआई अरविंद कुमार सिंह* के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जिसमें बारुण थाना क्षेत्र सहित अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीनी विवाद से संबंधित समस्याओं का निपटारा किया गया। बीडीओ अशुतोष कुमार ने बताया कि जनता दरबार के दौरान अंचल क्षेत्र के हसनपुर इंग्लिश से दलजीत सिंह के द्वारा रैयती भूमि से सम्बंधित समस्याएं, खेमदा बारुण के हरि राम के द्वारा पर्चा से प्राप्त भूमि से सम्बंधित समस्याए लेकर आये। जिस सम्बन्ध में सम्बंधित राजस्व कर्मचारी को जांच के आदेश दिए गए है। ऐसे ही कई मामलों का निपटारा जनता दरबार मे किया गया। साथ ही कुछ आवेदकों का स्थल का भी निरीक्षण किया गया।■