*बारुण में अवैध जहरीले शराब कारोबार की वायरल वीडियो को लेकर चली सघन छापेमारी अभियान, नही बरामद हुआ शराब व कारोबारी*


मयंक शास्त्री की रिपोर्ट:-
बारुण(औरंगाबाद):- बारुण में अवैध शराब की कारोबार को लेकर जो वीडियो वायरल हुई है वह चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में चर्चा किया गया है कि बारुण थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर जहरीले शराब का अवैध खेल खेला जा रहा है और और पुलिस को पता भी नहीं।आखिर क्यों?  इस वीडियो के संबंध में बारुण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि पुरानी वीडियो को लेकर झूठी चर्चा का विषय बनाया जा रहा है। शराब के खिलाफ छापेमारी हो रही है और विगत कई दिनों से लगातार शराब की बड़ी खेप पकड़ी भी जा रही है और कारवाई भी हो रही है। फिर भी वायरल वीडियो को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब की रोकथाम को लेकर जिला मध निषेध एक्सरसाइज टीम औरंगाबाद के कमलेश कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा, एसआई विपिन बिहारी सिंह के साथ पुलिस बलों ने मोहनगंज से लेकर सोनदियारा तक सघन छापामारी अभियान चलाया। लेकिन इस अभियान में पुलिस को न तो शराब हाथ लगी और न ही शराब कारोबारी। मध निषेध एक्सरसाइज टीम औरंगाबाद के कमलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आज से कुछ दिन पूर्व मोहनगंज में शराब की अवैध बिक्री को लेकर एक खबर की वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जिक्र था कि बारुण थाना से करीब दो सौ मीटर पर जहरीले शराब का कारोबार चल रहा था और पुलिस को पता नही। हालांकि इस मामले में थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा के साथ संयुक्त जांच पड़ताल किया गया तो पता चला कि खबर की वायरल वीडीओ पुरानी है। चिंहित जगह संजय चौधरी व अन्य जगहो पर छापेमारी के दौरान वहां से कुछ भी नही बरामद हुआ। हालांकि बारुण थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कशा जाए, जिसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।