(रिपोर्ट:-दीपिका पाण्डेय,औरंगाबाद)
ओबरा प्रखंड के विभिन्न जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर पंजाब में हत्या की साजिश करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल ने सभी लोगों को माननीय प्रधानमंत्री के ऊपर हत्या की जो साजिश रची गई थी। उसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की छवि से पर्दा उठ चुका है। वह कायराना हमला करने में भारत में अग्रणी भूमिका निभाता है। राजनीति हत्या का मास्टरमाइंड कांग्रेस पार्टी रहा है। उनकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। वहीं इस हस्ताक्षर अभियान में प्रखंड भर के लोगों ने काफी संख्या में अपना हस्ताक्षर बनाया। लोगों ने बताया कि पार्टी तो अलग बात है। नरेंद्र मोदी पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और पंजाब सरकार का फर्ज बनता है कि देश के प्रधानमंत्री को बेहतर सुरक्षा प्रदान करें। लेकिन पंजाब सरकार तो प्रधानमंत्री की हत्या का साजिश रच दिया। उपस्थित लोगों ने पंजाब सरकार की जमकर आलोचना किया। इस अवसर पर महामंत्री राहुल कुमार, जितेंद्र पांडे, मनोज शर्मा, अशोक प्रसाद अग्रवाल, भाजपा के मंडल महामंत्री शिव नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष युगल किशोर पांडे, मनोज पांडे, मोतीलाल सोनी, अशोक प्रसाद, भोलागिरी, मनोज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।