*रहरा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर हुई मौत*


मयंक शास्त्री की रिपोर्ट:-
नबीनगर (औरंगाबाद):-- प्रखंड के क्षेत्र के महुआंव पंचायत के रहरा गांव निवासी परमानन्द राम के 18 वर्षीय लड़के अमरेंद्र राम की बीते रात्रि भरथौली मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक जीतू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल जीतू यादव का इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया जा रहा है दुर्घटना में युवक की मौत की खबर सुन अस्पताल में राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू,महुआंव पंचायत के मुखिया बृजमोहन सिंह,युवा राजद नेता सोनू तिवारी एवं विनय सिंह पहुंचे परिजनों से बात की। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमरेंद्र राम जीतू यादव के साथ रहरा से रात्रि में कहीं जा रहा था कि भरथौली मोड़ के समीप पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कि घटनास्थल पर ही अमरेंद्र की मौत हो गई। अमरेंद्र की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मच गया। रात्रि में ही उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।घायल जीतू यादव को देखने पहुंचे विधायक के द्वारा मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत मिलने वाली राशि का पैसा जल्द से जल्द दिलवाने का आश्वासन दिया गया।