*बैंक के सामने से अज्ञात चोरों ने चुरायी बाइक*


मयंक शास्त्री की रिपोर्ट;-
बारुण(औरंगाबाद):- बारुण थाना क्षेत्र के बैंक के समीप से अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।ज्ञात हो कि बाइक चोरी का मामला पहला नही आया है।बारुण में लगातार बाइक चोरी की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मामला बारुण के ही मध्य ग्रामीण बैंक के समीप की है।जिस मामले में पीड़ित ने बारुण थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। अपने आवेदन में बारुणडीह गांव के मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि अपने किसी निजी काम से बारुण स्तिथ मध्य ग्रामीण बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर बैंक में गया था।जैसे ही वापस आया तो उसकी बाइक नही थी। उसकी बाइक स्प्लेंडर प्लस जिसका नम्बर बीआर 26 सी 2049 थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिली। इधर थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि आवेदन के आलोक में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और छापेमारी चल रही है।