*बारुण थाना परिसर में जनता दरबार लगा कर किया गया कई मामलों का निपटारा*


मयंक शास्त्री की रिपोर्ट;-
बारुण(औरंगाबाद):- जमीनी विवाद से संबंधित समस्याओं का निपटारा को लेकर बारुण थाना परिसर में राजस्व अधिकारी मनोरमा कुमारी और थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, सीआई अरविंद कुमार सिंह के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जिसमें बारुण थाना क्षेत्र सहित अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीनी विवाद से संबंधित समस्याओं का निपटारा किया गया। राजस्व अधिकारी मनोरमा कुमारी ने बताया कि जनता दरबार के दौरान अंचल क्षेत्र के रकसानी से ज्योति देवी ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की गयी। जिस पर त्वरित करवाई करते हुए सम्बन्धित राजस्व कर्मचारी को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। वही बर्डी कला से मो.कसिमुद्दीन के द्वारा भी जमीनी विवाद से सम्बन्धित समस्यायें बतायी गयी। जिस पर उन्हें सलाह दिया गया कि भूमि की नापी अमीन से करा ले। थाना क्षेत्र के करमडीह के मंगल सिंह के द्वारा रैयती भूमि से सम्बंधित समस्याएं आयी, जिस पर सम्बन्धित राजस्व कर्मचारी को जांच के आदेश दिए गए है। ऐसे ही कई मामलों का निपटारा जनता दरबार मे किया गया। साथ ही कुछ आवेदकों का स्थल का भी निरीक्षण किया गया।