भाजपा कार्यकर्ता ने पंजाब सीएम का पुतला फूंका

गौतम कुमार की रिपोर्ट :-
डेहरी/इन्द्रपूरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत अंतर्गत बड़ीहा गांव के मुख्य सड़क नेशनल हाईवे के पास शनिवार को डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका सर्वप्रथम सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के शरीर पर जूता चप्पल से मारते हुए मुर्दाबाद का नारा लगाया गया तत्पश्चात आग जलाकर शव का अंतिम संस्कार किया गया कार्यकर्ताओं को बताते हुए भाजपा नेता आनंद पांडे ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब की कांग्रेसी सरकार ने पीएम मोदी के काफिले को 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रोक कर मानसिकता का परिचय दिया है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है ऐसी स्थिति में भी पंजाब के मुख्यमंत्री फोन तक नहीं उठाते हैं एक तरफ प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास के तहत पंजाब में विकास योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे कि रास्ते में प्रदर्शनकारी एक साजिश के तहत रूट को ब्लॉक कर देते हैं और स्थानीय पुलिस मुख दर्शक बनी रही श्री पांडे ने लापरवाह अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई एवं पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की मौके पर भाजपा आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, विनय पांडेय, सूर्यकांत पांडेय, भावेश पांडेय, ललन प्रसाद, अक्षय पांडे, जनार्दन पांडे, अनीश पांडे, संजीत गुप्ता, बसंत पांडे, शशि भूषण पांडे, कन्हैया प्रजापति, आदित्य पांडे, बंशीधर पांडे समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए