*सोननगर जं.पर पूर्व के सभी ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर सरकार के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन*

मयंक शास्त्री की रिपोर्ट:-
बारुण(औरंगाबाद):- जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सोननगर जंक्शन पर धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ भोला यादव ने किया।इस दौरान अपनी मांगे एमएसपी कानून की गारंटी, खाद-बीज की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, वार्ड सचिव की नौकरी को स्थाई करने व नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की पर्याप्त सुरक्षा देने और सोननगर जंक्शन पर पूर्व के सभी ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।जिलाध्यक्ष ने केन्द्र व राज्य सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक पूरे प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा। भोला यादव ने कहा कि किसान औने-पौने दामों में धान बेचने को मजबूर हैं। अगर एमएसपी कानून लागू होता तो किसानों को यह दिन नहीं देखना पड़ता। किसान आत्महत्या को मजबूर नहीं होता।प्रदेश महासचिव संजय यादव ने कहा कि आज यूरिया और बीज किसानों को नहीं मिल रहा। सिर्फ कालाबाजारी जोरों पर है। लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है। डबल इंजन की सरकार ने चुनावों के समय अपने घोषणा पत्र में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी। लेकिन आज बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।वही सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू यादव ने कहा कि यदि उनकी मांगे नही पूरी होती है तो किसानों को जागरूक करते हुए जिस तरह से किसान आन्दोलन किया गया वैसे ही व्यापक तरीके से आंदोलन करेंगे।मौके पर बबन यादव, युवा जिला अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ गोलू, छात्र जिला अध्यक्ष अमन कुमार, छात्र प्रदेश महासचिव पंकज कुमार, रामजन्म यादव, बजरंगी सिंह, बसंत शर्मा, श्रीराम चौधरी, उमेश यादव, बलिंद्र यादव, सुजीत कुमार, रामपुकार सिंह, धीरेंद्र सिंह, धनंजय मालाकार के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।