*जूता-चप्पल दुकान से शराब हुआ जब्त, धंधेबाज़ हुआ गिरफ्तार*


मयंक शास्त्री की रिपोर्ट:-
बारुण(औरंगाबाद):- अवैध शराब को लेकर चल रहे अभियान के दौरान कई शराब व धंधेबाज़ उसके धंधेबाज़ों को पकड़ा जा रहा है। उसी दौरान बारुण पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिरैला में छापेमारी करते हुए देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि यह करवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया गया है। गस्ती में एएसआई वीरेंद्र राम व दल बल के द्वारा करवाई की गई है।सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चिरैला होल्ट के समीप से जूता-चप्पल व हार्डवेयर की दुकान के काउंटर के निचे से शराब जब्त किया गया है। जब्त शराब में देसी शराब के तीन सौ एमएल के तीन बोतल लैला कम्पनी का शराब मिला है। वही दुकान मालिक पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया।जिनकी पहचान चिरैला के ही रामजी कुमार के रूप में हुई।शराब को जब्त करते हुए अभियुक्त रामजी कुमार को जेल भेज दिया गया।