मयंक शास्त्री की रिपोर्ट:-
बारुण(औरंगाबाद):- श्री सर्वेस्वरी समूह आश्रम में गुरुवार को अघोर परिषद ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अघोरेश्वर भगवान राम की जननी मां महा मैत्रायणी योगिनी जी का 30 वां निर्वाण दिवस कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए मनाया गया। जिस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में पूजन अर्चन किया। सुबह परिसर में साफ-सफाई किया गया।पूजन आरती करने के उपरांत पूजनीया मां महा मैत्रायणी योगिनी जी की तैलचित्र पर विधिवत माल्यार्पण कर हवन पूजन किया गया।जिसके उपरांत विचार गोष्ठी में श्रद्धालुओ ने कहा कि हम सभी को मां महा मैत्रायणी योगिनी जी से ममता, करुणा, दया और सहनशीलता की प्रेरणा लेनी चाहिये। माताजी हमेशा लोगों को अच्छा जीवन जीने की प्रेरणा दिया करती थी। आज मनुष्य चकाचौंध की तरफ बड़ी तेजी से भाग रहा है। 30 वां निर्वाण दिवस के मौके पर असहायों के बीच कम्बल वितरण भी किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष उमा सिंह, शारदा सिंह,नागेंद सिंह, द्वारिका सिंह, यशवंत सिन्हा,नंदी चौधरी,मनोज चौधरी,बृजनंदन चौधरी,बनारसी गुप्ता,काली सिंह,जटाशंकर कुमार,कुंदन कुमार,रामशकल गुप्ता,संतोष विश्वकर्मा,टिंकू गुप्ता,शशि चौधरी, सौरभ,कुंदन,राहुल अभिषेक,रंजन,राजा,बिट्टू व अन्य कई लोग मौजूद रहे।