गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /इंद्रपुरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा गांव मैं बुधवार को डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद का जन्म जयंती समारोह को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया क्षेत्र से आए हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम विवेकानंद के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात भारत माता की जय का नारा लगाया गया उनकी जीवनी के बारे में बताते हुए भाजपा नेता आनंद पांडे ने कहा कि उनका जन्म 12 जनवरी 1863 इसवी को हुआ था विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत इतिहास के प्रकांड विद्वान स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि विनम्र बनो, साहसी बनो और शक्तिशाली बनो, उठो, जागो और तब तक रुको नहीं जब तक तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते इनकी मृत्यु 4 जुलाई 1902 को मात्र 40 वर्ष की आयु में ही हो गई श्री पांडे ने समझाते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर हमें चलनी चाहिए तभी उनके सपने को हम पूरा कर सकते हैं मौके पर भाजपा आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे उर्फ विशाल पांडे, बसंत पांडे, अजीत भुइयां, शशि भूषण पांडे, अभिनव दुबे, रवि प्रकाश समेत अन्य लोग उपस्थित हुए