गौतम कुमार/के वीरेंद्र की रिपोर्ट:-
डेहरी /रोहतास
पीडीडीयू(चंदौली)।ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लान्ट डिपो शाखा के तत्वावधान में रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण में प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के मुख्य गेट पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।
प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में जो कार्य कर्मचारियों द्वारा किया जाता था , उसे आउटसोर्सिंग किया गया हैं | इस पर अभिलंब रोक लगाया जाए | कर्मचारियों को सेफ्टी बूट जो विगत कई वर्षों से वितरण नहीं कराया जा रहा ,इसका अभिलंब वितरण कराया जाए | आए दिन कर्मचारियों को सेफ्टी सामग्री नहीं मिलने के कारण दुर्घटना होते रहता है | सभी सेफ्टी सामग्री अविलंब उपलब्ध कराया जाए | कारखाना स्थित सभी अनुभागों का शौचालय मरम्मत के अभाव में टूटा फूटा हुआ है उसे अविलंब मरम्मत कराया जाए | साथ ही साथ इसका नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराया जाए |
पासवान ने कहा कि कारखाना के कुछ अधिकारी हैं ,वह राजनीति कर रहे हैं इस पर अविलंब रोक लगाया जाए अगर इस पर अविलंब रोक नहीं लगाया गया यूनियन आर -पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी |
मीटिंग की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एस पी सिंह ने की ।जिसमे मुख्य रूप से शाखा मंत्री सुल्तान अहमद, रामजी यादव ,केदारनाथ तिवारी ,मोहन राम ,दिनेश कुमार सिंह,बृज मोहन लाल ,संजय कुमार शर्मा ,संजय कुमार ,राकेश कुमार सिंह ,रमेश कुमार श्रीवास्तव ,ऋषिकेश यादव, विजय बहादुर प्रताप सिंह, असलम आरजू, करमजीत प्रसाद, महेश कुमार सहित सैकड़ो रेलकर्मी उपस्थित रहे |