*सोन आरती से हुआ शाहाबाद महोत्सव का आगाज



गौतम कुमार/के वीरेंद्र की रिपोर्ट  :-


4 और 5 दिसम्बर को रोहतासगढ किला पर होगा कार्यक्रम 

शुक्रवार को  रोहतास प्रखंड के दसशीशानाथ महादेव के पास मध्य सोन मे शाहाबाद महोत्सव की आगाज भव्य सोन आरती से की गई।तीर्थ स्थल वाराणसी के अस्सी घाट से आये पंडा के देखरेख मे सोन आरती का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न किया हुआ।जिसके मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पुलिस महानिरीक्षक सह विशेष सचिव गॄह विभाग थे।
इस अवसर पर उमड़ी भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार व लोकप्रिय पुलिस महानिदेशक विकास वैभव ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता में नदीयों के पूजा का काफी महत्व रहा है।क्योंकि सभी नदीयों चाहे,वह सोन नदी हो,गंगा नदी हो या समुद्र हो सबके सब जीवन दायनी है।और यह जो शाहाबाद महोत्सव का आगाज सोन आरती से हो रहा है।हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों शाहाबाद क्षेत्र मे पर्यटन की संभावनाए मूर्त रूप लेगी और यहां के कला और संस्कॄति को यहा के लोगो द्वारा अपने गौरवशाली परम्परा को संजोने व संरक्षित करने में कामयाब होंगे।
आम लोगों में इस सोन महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला । बांदू सोन नदी के तट तक आगंतुकों को पहुंचाने के लिए  जर्जर सड़क का मरम्मत गुरूवार को पचास से अधिक ग्रामीणों ने  श्रमदान से ठीक कर दिया ताकि अतिथियों को कोई परेशानी न हो। आयोजन समिति के सदस्य अखिलेश सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक रोहतासगढ किले के अलावा यहां के प्राकृतिक प्राचीन प्रतिष्ठित प्रर्यटन स्थलों को पूरे देश में अभी पहचान नहीं मिल सकी है। विध्व पर्वत श्रृंखला के  कैमूर पहाड़ी पर स्थित रोहतास गढ़ किला के अलावा चौरासन मंदिर के साथ साथ शेरगढ़ का किला, शेरशाह सूरी के मकबरे को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल शाहाबाद महोत्सव के माध्यम से की जा रही है।
चार व पांच दिसंबर को सोन तटीय इतिहास और संस्कृति विषय पर एक सेमिनार, स्थानीयनृत्य संगीत  शाहाबाद के महापुरूष और प्रमुख स्थलों से संबंधित तैल्य चित्र प्रदर्शनी और व्यंजनो का स्टाल लगेगा तथा  शाहाबाद के गौरवशाली इतिहास और इसके विकास की संभावनाओं पर सेमिनार का आयोजन किया गया है।अखिलेश कुमार ने कहा कि रोहतासगढ़ किले के अलावा पूरे शाहाबाद इलाके के ऐतिहासिक मह्तव के स्थलों को सही पहचान नहीं मिल सकी। कार्यक्रम के माध्यम से शाहाबाद के सभी स्थलों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।