मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारुण(औरंगाबाद):- छठ महापर्व के अवसर पर सुर्य मंदिर अम्बा मेंह के प्रांगन में रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुस्तक संग्रहालय संस्थापक अनूप कुमार गोपाल एवं सचिव सुनिल संगम ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील कुमार 'संगम' ने किया।
पुस्तक संग्रहालय के संस्थापक के द्वारा एक पीपल का पौधा लगाकर उस पौधा को गोद लिया गया। धनंजय सिंह सचिव बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने कहा कि इस तरह के रंगोली प्रतियोगिता कराते रहने से बच्चों में प्रतिस्प्रर्धात्मक, मानसिकता विकसित होती है। जो भविष्य के लिए आवश्यक है। शिक्षक सुनिल संगम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में आए सभी बच्चों का भविष्य उज्जवल हो वे भविष्य में सफल हो, मैं छ्ठी मैया से यही प्रार्थना करता हूँ। साथ ही कहा डा.एपीजे अबू कलाम के बताए सिद्धांत का अपने जीवन में पालन करें। पुस्तक संग्रहालय संस्थापक ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया और कहा कि सभी लोग ऐसे शुभ पर्व, त्योहार के मौके पर एक-एक पौधा लगाएँ एवं गोद लें। जिससे वातावरण में ऑक्सीजन का संतुलन बन रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ज्ञान कोचिंग सेंटर की छात्रा अमृता कुमारी, द्वितीय पुरस्कार सीता कुमारी, आयूषी कुमारी ने तथा तृतीय पुरस्कार ज्ञान भाष्कर कोचिंग के छात्रों को दिया गया। इस मौके पर प्रधान शिक्षक संजय कुमार सिंह, गंगादयाल गुरूजी, रामप्रसाद सिंह, संतोष कुमार पटेल,युगल यादव राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष,अदिति देवा मिल्स के अशोक सिंह,मुकेश पटेल ,अवधेश सिंह के साथ कई छात्र-छात्रा,अभिभावक उपस्थित रहे।