*शाहाबाद महोत्सव के उद्देश्य बेहतरीन* *विकास वैभव*
गौतम कुमार/के वीरेंद्र की रिपोर्ट:-
शाहाबाद व सोन महोत्सव के मुख्य अथिति विकास वैभव ने पहाड़ी पर स्थित रेहल गांव में गत सप्ताह एसपी आशीष भारती द्वारा खोले गए पुस्तकालय को देखकर खुश हुए।उन्होंने कहा कि पहाड़ी गांवो में पुस्तकालय से शिक्षा का विकास होगा।इस दुर्गम क्षेत्र के छात्रों को अब प्रतियोगिता की तैयारी करने में सहूलियत होगी।
एसपी आशीष भारती ने कहा कि इस पुस्तकालय को समृद्ध बनाने का प्रयास किया जाएगा।
श्री बैभव ने बारीकी से उपलब्ध पुस्तको को देखा।एसपी के इस पहल को सराहनीय कदम बताया।
उन्होंने कहा कि बिहार शिक्षा के लिए जाना जाता था।वेदांत तक कि पढ़ाई बिहार में होती थी।आज जो हर क्षेत्र में तकनीकी व्यवस्था है वह शिक्षा का देन है।पहाड़ी गांवो में तेज तर्रार छात्र है जरूरत है उनको दिशा दिखाने की।
=============/=/=//=====
बाल्मीकि से विश्वामित्र की भूमि मैं दस्यु उन्मूलन से लेकर नक्सल उन्मूलन तक किए गए कार्यों को याद कर भाव विह्वल हो गए राज्य के गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव ।उन्होने शाहाबाद महोत्सव के दूसरे दिन सोन तटीय इतिहास और सांस्कृतिक विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि विकास बैभव ने अपने एसपी के कार्यकाल के पुरानी यादों को याद कर भाव विहल हुए। उन्होंने बताया कि उनका पहला पदस्थापन एसपी के पद पर बगहा जिला में किया गया था। वह भूमि रत्नाकर से महर्षि बाल्मीकि बने लोगों की है। उस समय दस्यु गिरोहों का वहां काफी आतंक था । लोगों ने अपने इतिहास को समझा ।उन्हें बताया गया कि यह बाल्मीकि की भूमि है। लोग समझे जिसका परिणाम यह रहा दस्यु गिरोह पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सका। दूसरा पदस्थापन 4 अगस्त 20 10 को विश्वामित्र की भूमि रोहतास में हुई। उस वक्त यहां स्थानीय लोगों को उनके राजा हरिश्चंद्र से ले वीर महापुरुषों की भूमि और इतिहास से परिचय कराया गया ।लोगों ने सहयोग किया ।यह वास्तविक परिवर्तन लोगों के सकारात्मक सोच से हुआ ।
उन्होंने कहा कि अब यहां के बनवासी लोग भी शिक्षित साक्षर और साफ-सुथरे समाज में अपनी छवि बनाई है ।रोहतास के लोगों का प्रेम देखकर आज मैं यहां से गौरवान्वित होकर जा रहा हूं। आप लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे यादों में हमेशा रहेगी। यहां के लोग अपनी संस्कृति, सभ्यता और विरासत को राष्ट्रीय पहचान दें।शाहाबाद महोत्सव का आयोजन के उद्देश्य बेहतरीन हैं।मै उम्मीद करता हूं कि इस आयोजन से निश्चित तौर पर बदलाव देखने को मिलेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विकास वैभव , एसपी आशीष भारती, एसडीपीओ नवजोत सिमी अभियान एसपी ओंकारनाथ सिंह एवं शाहाबाद संयोजक पत्रकार अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचे आईजी ने करम वृक्ष को माल्यार्पण कर कर्म देवता की पूजा की। पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह ,कमता सिंह यादव ,संजय पासवान,प्रेम पाठक एव॔ अन्य समाजसेवियों ने अंग वस्त्र से उन्हें सम्मानित किया। मंच का संचालन राजबली यादव ने किया। बच्चों के द्वारा स्वागत गान एवं बनवासी नृत्य का आयोजन कर आयोजको ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर लिया।
मौके पर शाहाबाद महोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़ में रोहतास जिले के जाने माने समाजसेवी अश्वनी सिंह,लव सिंह,कमलेश कुमार, सिमल सिंह,विशू सिंह, हरेन्द्र हरियाली,प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, रामू प्रसाद गुप्ता, नीरज मिश्रा, अजय पाठक, सुधीर सिंह ,संजीव गुप्ता, विनोद सिंह ,श्याम नारायण उरांव, कमलेश कुमार, अरविंद सिंह, रौशन कुमार ,अमरदीप चौधरी, नौशाद खान, मदन उरांव, सुमेश उरांव सहित हजारों के संख्या में लोग उपस्थित थे।