एन एम् सी एच में कल से दो दिवसीय मिडटर्म बेसिकौन 2021 प्रारंभ


 गौतम कुमार
की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 
रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कल से दो दिवसीय मिडटर्म बेसिकौन 2021 प्रारंभ हो रहा है ।शल्य चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन कल शाम छः बजे होगा जबकि वैज्ञानिक सत्र कल पूर्वाह्न दस बजे से है शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ मनीष ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में देश के जाने माने शल्य चिकित्सकों का जमावड़ा होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संरक्षक प्रमुख गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह राज्सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह होंगे जबकि मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एम एल वर्मा होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के संरक्षक संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह होंगे जबकि सलाहकार प्राचार्य डॉ विनोद कुमार होंगे ।डॉ मनीष ने बताया कि आयोजन के अध्यक्ष डॉ सी खंडेलवाल हैं जबकि अध्यक्ष डॉ सीपी सिन्हा  तथा संयुक्त आयोजन सचिव डॉ आलोक कुमार को बनाया गया है ।कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष डॉक्टर आनंद प्रकाश है जबकि साइंटिफिक समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर कुमार एवं सचिव डॉ कुमार आशीष बनाए गए हैं। उन्होंने बताया  कि स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ कुमार अंशुमान एवं सचिव डॉ आदित्य प्रकाश होंगे जबकि सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ अजीत गुप्ता एवं सचिव डॉ मुकेश कुमार बनाए गए हैं। आयोजन सचिव ने बताया कि निबंधन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक देव एवं सचिव डॉ राहुल सिंह होंगे जबकि दृश्य श्रव्य समिति के अध्यक्ष डॉ अनिमेष गुप्ता एवं सचिव डॉ हृदय बनाए गए हैं ।इसी प्रकार खानपान व्यवस्था की जिम्मेवारी डॉक्टर अभिषेक कमेंदू एवं डॉ अभिलाषा को दी गई है जबकि परिवहन एवं आवासीय व्यवस्था डॉक्टर टी के राय एवं डॉक्टर नवीन कुमार देखेंगे। स्थानीय पर्यटन भ्रमण की व्यवस्था डॉ आर के चौबै को दिया गया है जबकि वित्तीय व्यवस्था डॉ एस सी करण एवं डॉ कुमारी सीमा देखेंगे ।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय  शल्यचिकित्सा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अभय दालवी मुंबई से तथा राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर एस के जैन भोपाल से पधार रहे हैं। इसके अलावा बिहार के अध्यक्ष डॉक्टर एस एन वर्णवाल दानापुर से तथा सचिव डॉ प्रिया रंजन पटना से पधार रहे हैं ।दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष डॉ दालवी करेंगे जबकि मुख्य अतिथि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ वी के शुक्ला होंगे। दिल्ली से पधार रहे प्रो डॉ चिन्तामणी समेत अन्य विद्वान शल्य चिकित्सकों के व्याख्यान का लाभ सम्मेलन में शामिल हो रहे  लोगों को प्राप्त होगा। सम्मेलन में भाग ले रहे सहायक प्राध्यापक, सीनियर रेजिडेंट एवं स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रों द्वारा प्रस्तुत पत्र के अवलोकन के बाद गुणवत्तापूर्ण पत्रों वाले प्रतिभागी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया जाएगा।