महोत्सव ऐतिहासिक बनाने का निर्णय
गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी/रोहतास
आगामी 3-4-5 दिसम्बर को रोहतासगढ़ किला परिसर में आयोजित होने वाले शाहाबाद महोत्सव को लेकर जन-जन में उत्साह देखा जा रहा है।यहां तक की सरकारी कर्मी भी इसके तैयारी में लग गये हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कसने लगे हैं। इसी के तहत आज सोमवार को रेलवे की एक मात्र मान्यता प्राप्त संगठन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के डेहरी शाखा के रेलकर्मियों ने एक बैठक की और महोत्सव में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का फैसला किया।
बैठक को संबोधित करते हुए ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष,समाजसेवी व लेखक वीरेंद्र पासवान ने कहा कि हमें रेलवे में बेहतर सेवा देने के साथ ही साथ समाज के नव निर्माण में भी अपनी महती भूमिका निभाना चाहिए। चुकि शाहाबाद महोत्सव अपने ऐतिहासिक धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए यहाँ पर्यटन को बढावा देने के लिए किया जा रहा है। शाहाबाद में पर्यटन बढ़ने से जहाँ यह इलाका राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर आ जाएगा वहीं इससे रेलवे का आमदनी भी बढ़ेगा।वहीं केन्द्रीय सहायक सचिव रमेश चंद्रा व स्टेशन अधीक्षक राजीव कमल ने संयुक्त रूप से रेल कर्मचारियों से महोत्सव में बडी संख्या में शामिल होने का अपील करते हुए कहा कि शाहाबाद महोत्सव से इस क्षेत्र को पर्यटन हब के तौर पर विकसित करने मे काफी सहायता मिलेगी।जिससे यहां के रेलवे स्टेशन,कार एव टेम्पो चालकों ,व्यवसायिक वर्गों एव॔ बेरोज़गार युवाओ को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होगें।
बैठक में ईसीआरकेयू के सचिव एसपी सिंह,एके सिन्हा,संजय यादव, घरमू एक्का,अमरेश यादव,हरेन्द्र सिंह,विश्वनाथ कुमार,अखिलेश कुमार सिंह,उमेश पासवान,संजय मंडल,नवीन मिश्रा,रितेश पासवान, देवकुमार राम, प्रमोद यादव, प्रफूल यादव,श्मशाद हुसैन, मुश्ताक अंसारी, कमेन्द्र कुमार कुशवाहा,अजय कुमार, नरेंद्रप्रतापसिंह सहित कई रेलकर्मी उपस्थित थे।