देश को मजबूत और अखंड बनाने में हिन्दी का महत्वपूर्ण योगदान



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास 
डेहरीऑन सोन स्टेशन पर आज राजभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित हिन्दी कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए रेल सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक राम विलास राम ने कहा कि देश को मजबूत और अखंड बनाने में भाषा का महत्वपूर्ण स्थान है। लोगों के बीच अपनी बात ले जाने के लिए संवाद की अपनी भाषा होनी चाहिए। हमारे जनसंपर्क की भाषा हिंदी है और हमारे कामकाज की राजभाषा भी हिंदी है। इसके प्रयोग, प्रचार प्रसार में हमें अपना भी योगदान देना चाहिए।वहींईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री रमेश च॔द्रा व स्टेशन अधीक्षक राजीव कमल ने कहा कि मंडल के हिंदी भाषी क्षेत्र में होने से सर्वाधिक कामकाज हिंदी में ही संपन्न होता है। हिंदी के प्रयोग, प्रचार प्रसार की सभी प्रोत्साहन योजनाएं मंडल में लागू हैं।इसीलिए हर रेलकर्मीयों की प्राथमिकता हिन्दी में ही कार्य करनी की होनी चाहिए।  इस अवसर पर बैठक में ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष व लेखक वीरेंद्र पासवान, ईसीआरएमयू सचिव संजीव पांडेय,सीआईटी कामेश्वर प्रसाद,टीटीई पंकज कुमार, सीटीएनसी राजेश कुमार,एसएसई सरोज कुमार,ओएस एके सिन्हा,अर्चना कुमारी,पुस्तकालाध्यक्षा मॄदुला कुमारी,तकनीशियन राजू रंजन तिवारी,सीनियर ड्राइवर प्रदीप सिंह, नागेंद्र सिंह,मनोज सिंह,सहित कई रेलकर्मी उपस्थित थे।
बैठक का संचालन डीडीयू रेल मंडल के राजभाषा सहायक रवि भूषण एवं अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक मुना रजक ने की।