प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजित

गौतम कुमार की रिपोर्ट:-
डेहरी /इन्द्रपूरी 
डेहरी प्रखंड के चाकन्ह पंचायत अंतर्गत बड़ीहा गांव में डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनाया गया क्षेत्र से आए हुए दर्जनों ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वच्छता के बारे में समझाते हुए श्री पांडे ने कहा कि एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है पहले सरकारी कार्यालयों में पुराना से पुराना फाइलों का भंडार लगा रहता था यहां तक की आधा फाइल को दीमक चाट जाता था लेकिन वर्तमान समय में डिजिटल इंडिया के तहत अब सभी कार्यालयों में कंप्यूटर और लैपटॉप की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके वही  प्रधानमंत्री की बताएं बातों को समझाते हुए कहा कि मेक इन इंडिया के तहत किसानों को जैविक कचड़ा से जैविक कंपोस्ट तथा गोबर से केंचुआ खाद बनाने का कार्य तेजी से हो रहा है जिससे खेत में उर्वरक शक्ति बढ़ाई जा सके मौके पर भाजपा आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे,बूथ अध्यक्ष अक्षय पांडे, लल्लन प्रसाद, शिव शर्मा, अनीश पांडे, रवि प्रकाश, बंसी पांडे, चंदन प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए