शिक्षा समिति का सर्वसम्मति से गठन


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इंद्रपुरी  
इंद्रपुरी क्षेत्र के मध्य विद्यालय बड़ीहा परिसर में बुधवार को शिक्षा परियोजना रोहतास के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें पर्यवेक्षक के रुप में संकुल संसाधन केंद्र शिवपुर से आए हुए ओमप्रकाश सिंह उपस्थित हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया कि गठन प्रक्रिया में विद्यालय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों में निर्वाचित वार्ड सदस्य को ही शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनाना है साथ ही विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के माता पिता ही सदस्य बन सकते हैं और उसी सदस्यों में से एक सचिव का चुनाव करना है जिसके तहत पर्यवेक्षक के देखरेख में अनिता कुमारी को अध्यक्ष तथा बेबी देवी को सचिव के साथ-साथ अन्य सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया मौके पर बदीहा गांव के वार्ड नंबर 2 के पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, शिक्षक उमेश प्रसाद, राजीव रंजन कुमार, पूनम देवी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, कृष्णा शर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए