गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
स्वर्णकार समाज बिकास एवं शोध संस्थान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अरूण वर्मा एवं प्रदेश महासचिव रिन्कु सोनी के द्वारा आगामी 19,20,21 दिसम्बर को पटना मे होने वाले एग्जिबिशन के लिये अपने व्यवसाय से जुडे लोगो एवं स्वर्णकार लोगो को एग्जिबिशन के लिये निमंत्रित किया गया।
ज्ञात हो कि इस तरह का कार्यक्रम विगत कई वर्षो से किया जा रहा है । जिसके लिये पुरे देश से प्रमुख व्यवासिक गण इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते है ।
निमंत्रण के दौरान पहलेजा पंचायत के नवनियुक्त मुखिया चन्दन सोनी से मिलकर कुलगुरू संत श्री नरहरि दास सोनार जी का प्रतिक चिन्ह देकर अरूण वर्मा तथा रिकु सोनी ने पुष्प गुच्छ एव अगं वस्त्र से सम्मानित किये तथा सभी ने बधाई दिये ।
इस दौरान संस्थान के प्रदेश महासचिव रिकुं सोनी ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियो के लिये इस तरह का एग्जिबिशन एक सुनहरा अवसर साबित होता है इसके लिये सभी व्यवासिक गण का सहयोगात्मक लगाव एवं अथक परिश्रम के कारण आज पुरे देश से प्रमुख व्यवासिक इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते है ।
प्रदेश अध्यक्ष अरूण वर्मा ने कहा कि आप सभी के द्वारा डेहरी मे दिया गया स्नेह का आजीवन आभारी रहुंगा आप सभी इस एग्जिबिशन मे आये एवं इस सुनहरे अवसर का लाभ ले ताकि हमारा प्रदेश बिहार का नाम देश के कोने कोने मे उजागर हो बिहारवासी हर कार्य मे अग्रणी रहे है एग्जिबिशन भी उसी कडी का एक हिस्सा है ।
सभी ने नवनियुक्त मुखिया चंदन सोनी को भी बधाई दिये ।
इस मौके पर स्वर्णकार समाज बिकास एवं शोध संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अरूण वर्मा, महासचिव रिन्कु सोनी डेहरी नगर संरक्षक दिलीप स्वर्णकार अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी महासचिव विकी कुमार उपाध्यक्ष गुड्डू सोनी कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार व संदीप कश्यप उर्फ टुनटुन संतोष सोनी सोनू कुमार बजरंगी सेठ अयोध्या सोनी रवि कुमार आदि लोग मौजूद थे।