गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मंगलवार को दिनभर चहल-पहल रही। शाम में व्रतियों ने विधिविधान से छठ मइया की पूजा-अर्चना कर खरना किया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। वे अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण कर। गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पण के बाद व्रती पारण करेंगी। इसके साथ ही व्रतियों का चार दिनों का अनुष्ठान पूरा हो जाएगा। जिनके घरों में व्रत होते हैं, उनके घर छठ मइया के गीतों से गूंजायमान रहे। वही डेहरी मुख्य बाजार हनुमान मंदिर के परागन में हिन्दू सेवा दल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक पर्दीप जोसी ने पूजा का समान वर्तियो में बाटे वही कई समाजिक कार्यकर्ता प्रशाद वितरण करते है लोगों ने स्वागत द्वार छठ पूजा कंट्रोल रूम चिकित्सक कक्ष अग्निशमन कक्ष स्नान कक्ष कपड़ा बदलने का स्थान वरिष्ट नागरिक को बैठने का कक्ष हवन/हुमाद रखने का स्थान दौरा रखने का स्थान वॉच टावर प्रतिबंधित घाट पूजा स्पेशल वाहन पार्किंग स्थल जागरुकता संग्रहालय जूता चप्पल रखने का स्थान cctv कैमरा आदि लोगों ने व्यवस्थित की शाम में विभिन्न छठ घाटों पर काफी संख्या में स्नान ध्यान के लिए पहुंचे। नदी तालाब तथा जलाशयों में स्नान करने के लिए वर्तियों की भीड़ लगी रही। पूजा समिति से जुड़े लोग वर्तियों की सेवा में तत्पर दिखे।ज्वाहर इण्डिया क्लब अम्बेडकर चौक के पास उद्घाटन के दौरान अपने सम्बोधन मे सदस्यो का हौसला अफजाई करते हुए शहर के वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि ज्वाहर इण्डिया क्लब की सजावट यहा के सदस्यो के अथक प्रयास का परिणाम है इस सजावट की जितनी प्रशंसा की जाये कम है ।आपसभी के सहयोग का ही परिणाम है कि हमारा डेहरी का छठ का नाम पुरे देश मे प्रचलित है ,उन्होंने ज्वाहर इण्डिया क्लब के अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप एव सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यो को आश्वस्त किया कि हर वर्ष आप सभी इसी लगन से छठ मे सेवा करते रहे हम हमेशा आप सबो के साथ है ।
ज्वाहर इण्डिया क्लब के संरक्षक रिंकु सोनी ने व्रतियो के बीच फल विवरण का शुभारम्भ किया तथा उन्होने सभी सदस्यो को उनके कठिन परिश्रम आशानुरूप से अधिक करने तथा सभी को शहर वासियो की सेवाभाव के लिये बधाई दिये । ज्वाहर इण्डिया क्लब के सभी उपस्थित पदाधिकारी ने अपने क्लब मे उद्घाटन करता को माला पहनाकर सम्मानित किये । इस मौके पर उपस्थित संरक्षक रिन्कु सोनी, अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप, प्रवीण कुमार दुबे,केतन कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र कश्यप,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,अमन सिंह, आर्यन सोनी ,राजु सिंह,अंकित कुमार, प्रकाश चौधरी,अशोक वर्मा ,आदि लोग उपस्थित हुए।जिसमें हम प्राकृतिक से अपने सामाजिक जीवन में बहुत कुछ सीख सकते हैं"जिसमें व्रत करने वाले जाति समुदाय से परे है" "जिसमें लोक परंपरा है" "लोक गीत गाते हैं" "जिसमें आस्था का वह प्रसाद घर में ही तैयार किया जाता है" जिसमें लोक समुदाय" "जाति धर्म" भेदभाव से ऊपर उठकरअपने आराध्य का पूजन उत्सव को उत्सव का रूप देने के लिए जलधारा तट का चयन करते हैं" "महान छठ व्रत" "एक ऐसा व्रत इसके प्रसाद को ग्रहण करने के लिए लोक समुदाय को सौभाग्यवान समझा जाता है" "यह महान छठ व्रत प्रकृति है" "प्राकृतिक ही" प्रकृति को" "प्राकृतिक का सम्मान देती है" "ऐसे सामाजिक" सौहार्द पूर्ण ,सद्भाव, शांति, समृद्धि ,और सादगी की महा पर्व"पर संध्या अर्घ्य के साथ पुन: प्रात: उदयीमान सूर्य अर्घ्य के साथ सम्पन |आप सभी को अपना24 न्यूज़ परिवार के तरफ से महान आस्था छठ व्रत की शुभ कम्नाये |