मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारुण /औरंगाबाद
कोरोना के बाद इस साल काफी धूमधाम से लोग छठ मना रहे हैं। कई लोग घर में भी छठ मना रहे हैं तो कई लोगों ने पार्क आदि की भी बुकिंग करा ली है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में मंगलवार रात (भारत के समयनुसार) वहां सिर्फ कद्दू-भात ही हुआ था और खरना एवं अर्घ्य की तैयारी चल रही थी। वहां पूरी तरह भारतीय परंपरा के अनुसार श्रद्धा और सफाई से यह पर्व मनाया जा रहा है।
सिर्फ अमेरिका ही नहीं, मस्कट में रहने वाली भागलपुर की प्राची ने कहा कि उनके पड़ोस में एक दो लोग छठ कर रही हैं। जहां अर्घ्य देने वह जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया से रुचि ने कहा कि कोरोना के कारण दुर्गापूजा के दौरान तो काफी पाबंदियां थीं, लेकिन छठ कोई कर रहा होगा तो घर में ही। अभी तक नहीं पता लग सका है, लेकिन आसपास कोई करेगा तो जरूर जाऊंगी।
अमेरिका में रहने वाले अनुराग ने बताया कि भारतीय इलाकों वाले बाजारों में छठ को लेकर खासी तैयारी होती है। वहां सूप-दऊरा, कई तरह के फल आदि आसानी से मिल जाते हैं।